कभी-कभी आमिर खान को जूते मारने का मन करता है। गाना तो गा दिये- "दुनियां हसीनों का मेला मेले में ये दिल अकेला"। पर हमें ऐसा मेला कहीं नजर ही नहीं आया। हालांकि हमारे मित्र आमिर खान से पूरी तरह सहमत हैं और चूंकि दुनियां एक हसीनों का मेला है इसलिए उनकी भी मजबूरी है कि इस दुनियां का लुत्फ उठायें। हमें भी तो कोई इस मेले में ले चले !
Saturday, January 12, 2008
दुनियां हसीनों का मेला अब भी है
Wednesday, September 12, 2007
दर्शन दे-दे बिजली मैया जियरा ब्लागिंग को तड़पे
कुछ समय पहले हमने जोर-शोर से घोषणा की कि अब तो हमारा नाम ब्लाग-जगत में नियमित लेखकों में शुमार होकर रहेगा। पर हाय रे किस्मत! हमारी बिजली मैया को ये घोषणा रास न आई। तब से लेकर आज तक बिजली हमें ठेंगा दिखा रही है कि लो बेट्टा कल्लो ब्लागिंग। बिजली मैया पहले भी अंतर्धान होती थी पर इस बार से कुछ ऐसा संयोग बना कि जब भी कुछ लिखने का आइडिया दिमाग में आया बिजली गुल। लगता है हमारे दिमाग और बिजलीघर के फ्यूज वायर का कुछ संबंध है तभी तो इधर कुछ लिखने के बारे में दिमाग पर जोर डाला, उधर बिजली गुल। शायद ज्यादा लोड नहीं झेल पाता।
खैर एकमात्र खुशी की बात यह है कि अभी-अभी हमारे निकटवर्ती शहर के ब्लागर मित्र प्रतीक पाण्डे की तरफ से एक सुझाव आया है। उन्होंने बड़ी नेक सलाह दी है कि जब भी कोई नया आइडिया दिमाग में कुलबुलाए उसे डायरी पर नोट कर लीजिए। फिर जब भी बिजली मैया की कृपा हो तो टुकड़ों-टुकड़ों में उसे टाइप कर डालिए और कर दीजिए पोस्ट। सो प्रतीक भाई की सलाह मानकर यह पोस्ट लिखी जा सकी है। इसलिए इसका श्रेय भी उन्हीं को दिया जाना चाहिए। हां, यदि गलती से आपको ये पोस्ट अच्छी लगे तो श्रेय अपुन को भी दिया जा सकता है।:)